लोहरदगा: महिला महाविद्यालय में आर्य समाज का 51 कुण्डीय विश्व कल्याण वैदिक महायज्ञ, एसपी सादिक अनवर रिजवी ने की हवन कर शांति की कामना
झारखंड राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा रांची और आर्य समाज लोहरदगा वेद प्रचार समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को लोहरदगा महिला महाविद्यालय, बरवाटोली में 51 कुण्डीय विश्व कल्याण वैदिक महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे जिले के एसपी सादिक अनवर रिजवी ने वैदिक रीति से हवन कर की।