आरा: आरा-सासाराम रेलखंड पर जगदेव नगर लहठान भवन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक छात्र की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Oct 10, 2025 आरा-सासाराम रेलखंड पर शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर लहठान भवन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृत छात्र बहोरनपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर गांव निवासी अनिल राय का 20 वर्षीय पुत्र हिमांशु राय है।