कटनी नगर: कटनी जिला अस्पताल के परिसर में खड़ी कबाड़ एम्बुलेंस में अज्ञात कारणों से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
कटनी जिला अस्पताल के परिसर में खड़ी कबाड़ एंबुलेंस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। कटनी जिला अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।