कटनी नगर: जानकारी अपलोड नहीं करने पर 420 स्कूलों को नोटिस किया गया जारी, ज़िला शिक्षा अधिकारी ने 7 दिनों के अंदर मांगा जवाब
कटनी। वेबसाइट पोर्टल में स्कूल के संबंध में जानकारी और फीस का ब्यौरा अपलोड नहीं करने पर 420 स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं। कलेक्टर अध्यक्षता में गठित जिला समिति की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी ने निजी स्कूलों को जारी कारण बताओ नोटिस में एक सप्ताह के अंदर निजी स्कूलों से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है।