सायला: कृषि बेरों की बिजली आपूर्ति दिन में करने की मांग को लेकर,किसानों ने जताई आपति।
Sayla, Jalor | Mar 15, 2024 कस्बे व आसपास के क्षेत्र में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन पर किसानों ने एकत्रित होकर कृषि बेरों की बिजली आपूर्ति रात्रि में करने को लेकर विरोध जताया।उन्होंने विधुत आपूर्ति दिन में करने की मांग उठाई।जे ई एन से वार्तालाप कर समस्या के समाधान की मांग की। दिन में सप्लाई देने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौपा।अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने का भरोसा दिलाया