सूरतगढ़: त्रिमूर्ति मंदिर पुलिस चौकी के पास बिजली के करंट से व्यक्ति की मौत, नाराज लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजा मांगा
सूरतगढ़ मे त्रिमूर्ति मंदिर रोड पर पुलिस चौकी के पास सोमवार को एक व्यक्ति की करंट से मौत हो गई। वार्ड- 40 निवासी व्यक्ति ट्रांसफार्मर के नंगे तारों की चपेट में आ गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजा मांगते हुए विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी। वार्ता में सहमति बनने पर धरना हटाया गया