भूतेश्वर नाथ मंदिर के समीप स्थित श्री 108 अति महारुद्र यज्ञशाला के प्रांगण में यज्ञ सह मेला समिति द्वारा सात दिवसीय शिव पुराण कथा का आयोजन किया गया है। आयोजित शिव पुराण कथा कार्यक्रम में कथा वाचन के लिए वृंदावन श्री धाम से सुभाष शास्त्री जी महाराज पहुंचे हैं। कथा मंगलवार के देर शाम से प्रारंभ हुई जो 7 दिनों तक होगी।