सिवनी: भैरोगंज में मकान में लगी आग, लोगों और दमकल की मदद से आग पर पाया गया काबू
Seoni, Seoni | Mar 31, 2026 सिवनी कोतवाली थाना क्षेत्र के भैरोगंज इलाके में अज्ञात कारणों से एक मकान में दरमियानी रात अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। मंगलवार को बताया गया कि आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।