चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में चोरी, नर्सिंग ऑफिसर का मोबाइल और नगदी हुई चोरी, ऑनलाइन दर्ज करवाई शिकायत
Churu, Churu | Oct 29, 2024 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में चोरी की वारदात सामने आई है। यहां नाइट ड्यूटी कर रहे नर्सिंग ऑफिसर रवि प्रकाश की बैग में रखी नगदी, मोबाइल और बाइक की चाबी चोरी हो गई। दूधवाखारा हाल चूरू के वार्ड 6 निवासी रवि प्रकाश ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि उसकी अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में नाइट ड्यूटी थी।