चूरू: कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली
Churu, Churu | Oct 29, 2024 अर्हता तिथि 1 जनवरी 2000 25 के संदर्भ में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सिलसिले में मंगलवार शाम 4 बजे जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली तथा प्रेस वार्ता का आयोजन कर इससे संबंधित जानकारी प्रदान की। इस दौरान एडीएम अर्पिता सोनी सहित अधिकारीगण, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।