पताही चौक पर महिला से 20 हजार की ठगी पताही थाना क्षेत्र के पताही चौक मोड़ के पास एक महिला से नकली नोट देकर 20 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता ने पताही थाना में आवेदन दिया है। जानकारी के अनुसार परसौनी कपूर गांव निवासी सिधु देवी स्टेट बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर चौक की ओर जा रही थीं। तभी ठगी की घटना हुई।