बूंदी: लोकतंत्र के महापर्व मतदान दिवस 26 अप्रैल शुक्रवार को वोट जरूर करें. सीईओ
Bundi, Bundi | Apr 23, 2024 बूंदी जिले के सभी मतदाताओं से मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गाशंकर मीणा ने अपील की,लोकतंत्र के महापर्व मतदान दिवस 26 अप्रैल शुक्रवार को मतदान जरूर करें। जिले में मतदान दिवस को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सभी मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करें। सतरंगी सप्ताह के तहत आमजन को मतदान को लेकर जागरूक किया जा रहा है।