खैरथल तिजारा कांगड़ा जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने शनिवार दोपहर 1:00 बजे मनरेगा संग्राम अभियान के तहत किशनगढ़ बास में मनरेगा कार्य स्थलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मजदूरों से संवाद कर उनके समस्याओं को गंभीरता से सुना और मनरेगा योजना से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। यादव ने कहा मनरेगा कानून में किए गए बदलाव का कांग्रेस कड़ा विरोध कर रही है।