डलमऊ: डलमऊ के शांति मनोहर इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत गुड टच और बैड टच के बारे में दी गई जानकारी
बुधवार को समय लगभग 3:00 बजे डलमऊ के शांति मनोहर इंटर कॉलेज में डलमऊ कोतवाल राघवन सिंह एवं मिशन शक्ति प्रभारी अबरार हुसैन एवं चौकी इंचार्ज अमरेश द्विवेदी ने मिशन शक्ति के तहत गुड टच और बैड टच के बारे में बालिकाओं को जानकारी दी गई,एवं विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। इस मौके पर दिनेश चंद्र मिश्रा,नेहा त्रिपाठी, पूजा देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।