अम्बाला: कोरोना काल के कई सालों बाद अंबाला के बाजारों में दिख रही भारी रौनक,बच्चों संग खरीददारी करने पहुंच रहे अभिभावक
Ambala, Ambala | Mar 24, 2024 इस साल अंबाला में होली पर बाजारों में काफी रौनक देखी जा रही है।क्योंकि कोरोना के चलते 4 सालों से होली फीकी ही नजर आई। लेकिन अब जनता डर के माहौल से बाहर निकल बच्चों के लिए होली की शॉपिंग करने में जुटी है।खरीददार करने आए लोगों ने बताया कि बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं भी खत्म हो चुकी है।तो इस बार बेफिकर होकर बच्चे होली मना सकते है।दुकानों पर काफी वैरायटी है।