जौनपुर: ग्राम गोंडा खास में शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी आग, किसान को ₹35 हजार का नुकसान
जौनपुर के थाना जफराबाद क्षेत्र के ग्राम गोंडा खास में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। आपको बता दें कि संतराज तिवारी के खेत में गेहूं की फसल काटकर रखी गई थी। मंगलवार देर रात करीब 2 बजे 11 हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग भड़क उठी