हरदोई: कोतवाली देहात क्षेत्र के कौढ़ा गांव के पास ब्रेकर आने से बाइक से उछलकर गिरी महिला की हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Mar 26, 2026 कोतवाली देहात क्षेत्र के हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर कौढ़ा गांव के पास ब्रेकर आने से बाइक पर सवार महिला अचानक उछलकर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला को इलाज के लिए हरदोई का मेडिकल कॉलेज लाया गया यंहा इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर जनपद के रोजा थाना क्षेत्र के तोनी गांव निवासी देवनारायण खेती किसानी का काम करते है।