शुक्रवार को हेरहंज प्रखंड मुख्यालय स्थित पश्चिमी पंचायत समिति सदस्य निर्मल कश्यप ने प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती ठंड और कंपकपी के प्रकोप को देखते हुए दर्जनाधिक गरीब असहाय वृद्ध परिवारों के बीच कम्बल का वितरण किया। कंबल वितरण करते हुए निर्मल कश्यप ने कहा कि गरीबों की सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं है। उन्होने अपने स्तर से हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।