मिर्ज़ापुर: शिव शंकरी धाम के रेलवे ट्रैक पर मिले शव का पुलिस ने किया खुलासा, अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में की प्रेस वार्ता
कल दिनांक 8.4.2025 को थाना चुनार के शिव शंकरी धाम मंदिर के पीछे रेलवे ट्रैक के पास 32 वर्षीय युवक राहुल सिंह निवासी कैलहट का शव मिला था। जिसमें चुनार पुलिस ने हत्या करने वाले दो अभियुक्त आशीष कुमार सिंह व महेंद्र कुमार सिंह निवासी कैलहट को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बुधवार की दोपहर 2:00 बजे अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने पुलिस लाइन मे प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।