गुलाना: सारंगपुर अकोदिया रोड पर दो बाइकों के बीच हुई टक्कर, दो लोग हुए घायल
सलसलाई थाना क्षेत्र में सारंगपुर-अकोदिया रोड पर दो मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल-100 एफआरबी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।