हरदा जिला मुख्यालय की कृषि उपज मंडी में मक्का के कम दामों को लेकर किसानों और व्यापारियों के बीच लगातार टकराव की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को व्यापारियों ने मक्का की नीलामी में शामिल न होने का निर्णय लिया, जिसके बाद किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मंडी में तीन सौ से अधिक ट्रॉलियों में किसान मक्का लेकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।