शाहजहांपुर में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का खिरनीबाग रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन आज भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने कम मानदेय, उत्पीड़न और सेवा समाप्ति की धमकियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को दोहराया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मात्र 6,000 रुपये के मानदेय में परिवार चलाना मुश्किल है।