सीमापुरी: हर्ष विहार पुलिस ने स्नैचर को किया गिरफ्तार छीना गया मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद,चंद दिन पहले आया था जेल से छूट बाहर
हर्ष विहार पुलिस ने एक स्नैचर को गिरफ्तार किया है वह 9 अप्रैल को ही जेल से छूटकर बाहर आया था और ड्रग्स की लत को पूरा करने के लिए अपने साथी के साथ आपराधिक वारदात को अंजाम देने लगा उसके पास एक छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चोरी की बाइक भी बरामद हुई है फिलहाल पुलिस उसके साथी की तलाश में जुटी हुई है