कटनी नगर: कटनी में चिटफंड कंपनी में 36 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
कुठला थाना अंतर्गत पन्ना मोड़ में वर्ष 2023 में संचालित एएसईसी इन्वेस्टमेंट ग्रुप चिटफंड कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं से 36 लाख की धोखाधड़ी की गई थी। जिस पर पुलिस ने मुख्य आरोपी विश्वजीत सिंह पर प्रकरण दर्ज किया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। आज शनिवार दोपहर 3 बजे कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने जानकारी दी।