शेरघाटी: शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल में बिजली गुल, मरीज और परिजन परेशान
Sherghati, Gaya | Mar 28, 2026 शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल में शनिवार देर शाम बिजली गुल होने से स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई। पूरा अस्पताल परिसर अंधेरे में डूब गया, जिससे मरीजों को इलाज के बजाय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।मरीजों और उनके परिजनों को मोबाइल की टॉर्च के सहारे रात गुजारनी पड़ी। कई मरीजों ने बताया कि दोपहर से ही बिजली गुल थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने इसे ठीक करने के लि