शामली: थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में गढ़ीपुख्ता से मालैंडी तक एकता यात्रा का आयोजन, पूर्व कैबिनेट मंत्री ने किया नेतृत्व
Shamli, Shamli | Nov 19, 2025 बुधवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले की थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में गढ़ीपुख्ता के एफडी पब्लिक स्कूल से मालैंडी के आदर्श जनता इंटर कॉलेज तक सरदार पटेल की स्मृति में एकता यात्रा का आयोजन किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री और शामली जिले से वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश राणा ने यात्रा का नेतृत्व किया। इस दौरान भारी जन सैलाब तिरंगे के साथ यात्रा में उमड़ी।