शाहजहांपुर: थाना आरसी मिशन क्षेत्र में पैदल घर जा रहे मजदूर को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मजदूर की मौत, एक व्यक्ति घायल
दरअसल एक तेज रफ्तार बाइक ने पैदल घर जा रहे मजदूर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय पुनीत के रूप में हुई है। यह हादसा आरसी मिशन थाना क्षेत्र में हुआ। चौढेरा गांव निवासी पुनीत मेहनत-मजदूरी कर अपनी मां, भाई और बहनों का पालन-पोषण करता था। शनिवार रात वह खाना खाने के बाद घर से निकला था और कुछ देर बाद वापस लौट रहा था।