जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर वाणावर पहाड़ में रोपवे निर्माण कार्य अब तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। हथियाबोर इलाके में बन रहा यह रोपवे पहाड़ की चोटी पर स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर तक पहुंच को सरल बनाएगा। इसके शुरू होने से बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों और बच्चों को कठिन चढ़ाई से राहत मिलेगा।सोमवार को 3 बजे काम कर रहे मजदूरों ने जानकारी दी।