बदनावर: सावन माह के चौथे सोमवार को ग्राम घटगारा से कोटेश्वर तक ग्रामीणों ने निकाली कावड़ यात्रा
Badnawar, Dhar | Aug 12, 2024 आज सावन के चौथे सोमवार को ग्राम घटगारा से कोटेश्वर तक कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कांवड़ व कलश यात्रा गांव के तेजा जी चौक स्थित भोलेनाथ के मंदिर से शुरू हुई। जिसमें यात्रा में शामिल महिलाएं कलश में जल भरकर रवाना हुई।