पन्ना: शाही ठाठ-बाट का नया पता: पन्ना का 'महेंद्र भवन' अब बनेगा लग्जरी हेरिटेज होटल!
Panna, Panna | Dec 29, 2025 पन्ना की ऐतिहासिक गलियों से एक बड़ी और शाही खबर आ रही है। राजा-महाराजाओं के दौर की वो भव्यता, वो ऊँची दीवारें और वो शाही नक्काशी... अब सिर्फ इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं रहेगी।, पन्ना का ऐतिहासिक महेंद्र भवन अब अपनी पुरानी रौनक लौटाने को तैयार है, क्योंकि यह जल्द ही एक आलीशान हेरिटेज होटल में तब्दील होने जा रहा है!