मोकामा के मरांची थाना की पुलिस को बुधवार को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता मिली है। बाढ़ अनुमंडल के मोकामा प्रखंड अंतर्गत मरांची थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोरी और गांजा तस्करी में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मरांची थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने गुरुवार को लगभग साढ़े 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी साझा की।