आरा: चांदी-कोईलवर मार्ग पर फरहंगपुर (करजा) गांव के समीप ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Jan 28, 2024 भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के चांदी-कोईलवर मार्ग पर गांव के समीप रविवार की दोपहर बेलगाम ट्रक ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रौंद दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अपरा-तफरी मची रही।इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर उक्त ट्रक को भी जब्त कर लिया है