छिबरामऊ: उधरनपुर के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटा, चालक घायल हुआ, हालत गंभीर होने पर किया गया भर्ती और रैफर
छिबरामऊ के उधरनपुर के पास तेज रफ्तार एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि घटना रविवार की दोपहर 2:25 की बताई जा रही वहीं ई रिक्शा चालक की हालत गंभीर होने पर उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।