अनूपशहर तहसील के अहार क्षेत्र स्थित खनौदा गांव में शुक्रवार को 'मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल' का आयोजन किया गया। अंबेडकर पार्क में आयोजित इस चौपाल का नेतृत्व मनरेगा बचाओ संग्राम की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ ने किया। इसमें मनरेगा जॉब कार्ड धारक मजदूर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।