आरा: महाराष्ट्र से आए मंदिर के गुम्बज बनाने वाले मजदूर की करंट लगने से बरिसवन में हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Jun 20, 2025 शाहपुर थाना क्षेत्र के बरिसवन गांव में एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक महाराष्ट्र का रहने वाला था। वो अपने साथियों के साथ शाहपुर थाना क्षेत्र के बरिसवन गांव में मंदिर का गुम्बज निर्माण करने आया था। आज वो खाना बना रहा था तब ही उसके पास तार टूट कर गया। टूटे तार को वो गलती से पकड़ लिया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।