झांसी: झांसी नगर निगम की सरकारी जमीन को लेकर सीपरी के लहरगिर्द दो महिलाओं के बीच हुई हाथापाई, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Apr 25, 2025 नगर निगम की सरकारी जमीन को लेकर दो महिलाओं के बीच कहां सुनी हो गई। यह कहा सुनी देखते ही देखते हाथापाई में तब्दील हो गई। जिसका वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल पूरा मामला झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के लहरगिर्द का बताया जा रहा है। जहां नगर निगम की सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो महिलाओं में आपस में मारपीट हो गई।