रामपुर: थाना कुंडा क्षेत्र में लोगों ने होली का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया
Rampur, Rampur | Mar 25, 2024 धूमधाम से मनाई गई होली जमकर उड़े रंग और गुलाल रंग,गुलाल और अबीर से एक- दूसरे को सराबोर करने की होड़ और होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार होली सोमवार को पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्या अमीर, क्या गरीब सभी एक ही रंग में नजर रहे थे। हर तरफ होली की धूम थी। बच्चे, बूढ़े,जवान सभी होली की मस्ती में थे।