कप्तानगंज: कुशीनगर में दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों पर मारपीट और छिनैती का आरोप, पुलिस ने बाइक जब्त कर कार्रवाई शुरू की
कुशीनगर थाना अहिरौली बाजार क्षेत्र के मोतीपाकड़ गांव निवासी महावीर प्रसाद के साथ दिनदहाड़े मारपीट और गाली-गलौज की घटना सामने आई है।जानकारी के अनुसार, पीड़ित अपने किसी काम से गुरुवार को जा रहे थे,तभी सखोली गांव के पास दो बाइकों पर सवार छह युवकों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उन्हें बचाया। पुलिस कार्रवाई में जुटी