कटनी नगर: ज़िले में पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ, कलेक्टर ने ज़िला अस्पताल में बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
कटनी में पल्स पोलियो अभियान का आगाज आज 8 दिसम्बर से किया गया है, जो 10 दिसम्बर तक चलाया जाएगा आज रविवार सुबह 9 बजे कलेक्टर दिलीप कुमार यादव जिला अस्पताल के पल्स पोलियो अभियान के तहत पहुँचे थे जहॉं उन्होंने बच्चों को पोलियो की दवा का सेवन कराया अभियान में 1610 बूथ बनाए गए है जिसमे 1 लाख 73 हजार 555 बच्चों को दवा पिलाने लक्ष्य रखा गया है।