परसिया: गुरुद्वारे में लगा निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 250 मरीजों की हुई जांच, जबलपुर में होंगे मोतियाबिंद के ऑपरेशन
गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा परासिया में मंगलवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। जबलपुर के नेत्र चिकित्सालय ने गुरुद्वारे में लगाए गए शिविर में निशुल्क नेत्र जांच की। शिविर में 250 लोगों की आंखो की जांच की गई। इनमें से 170 मरीज आपरेशन योग्य पाए गए। इनके मोेतियाबिंद के आपरेशन जबलपुर में किए जाएंगे।मंगलवार को 5 बजे 70 मरीज जबलपुर भेजे गए।