#खटीमा में #सातू-#आठू पर्व की अनूठी झलक, बच्चों ने नाट्य प्रस्तुति से जीवंत की कुमाऊं की संस्कृति,,,✍️
।। #कुमाऊं #संस्कृति #न्यूज | #खटीमा ।।
🔴 #सोर वैली पब्लिक स्कूल में सातू-आठू पर्व का भव्य सांस्कृतिक आयोजन,
🔴 #कुमाऊंनी भाषा में बच्चों की शानदार नाट्य प्रस्तुति ने मोहा मन, गूंजती रहीं तालियां,
🔴 #बुजुर्गों और मातृशक्ति ने की स्कूल प्रबंधन की पहल की जमकर सराहना,
#खटीमा(उत्तराखंड) — उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और सदियों पुरानी परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए खटीमा के सोर वैली पब्लिक स्कूल ने अनूठी पहल की। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर गणेश ठकुराठी की पहल पर स्कूल परिसर में कुमाऊं के प्रसिद्ध सातू-आठू यानी गमरा पर्व पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बच्चों ने कुमाऊंनी भाषा में शानदार नाट्य प्रस्तुति के जरिए पर्व की धार्मिक मान्यताओं, कृषि परंपराओं, पारिवारिक रिश्तों और पहाड़ की लोकजीवन से जुड़ी परंपराओं को जीवंत कर दिया। बच्चों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों लोगों को भाव-विभोर कर दिया और जमकर तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम में पहुंचे बुजुर्गों ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं मातृशक्ति ने भी सोर वैली पब्लिक स्कूल के इस प्रयास की प्रशंसा की।
इस दौरान वरिष्ठ जनों और मातृशक्ति ने बच्चों के साथ खेल लगाकर सातू-आठू पर्व की परंपरा निभाई और गौरा-महेश्वर का विधिवत पूजन कर पर्व को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया।
सोर वैली पब्लिक स्कूल की यह पहल संस्कृति संरक्षण और नई पीढ़ी को अपनी लोक परंपराओं से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय कदम बनकर सामने आई है,।इस अवसर पर खटीमा क्षेत्र के गणमान्य जन मौजूद रहे।।
बेबाक उत्तराखंड #डिजिटल✍️✍️✍️
Khatima, Udham Singh Nagar | Aug 22, 2026