सकरन क्षेत्र के ग्राम कोलुहापुरवा में श्री रामविलास कमला देवी सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव एवं छात्र अलंकरण समारोह गरिमामय एवं प्रेरणादायी माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और सामाजिक चेतना के महत्वपूर्ण संदेश प्रभावी रूप से उभरकर सामने आए। मुख्य अतिथि आईएएस प्रशिक्षक डॉ. गंगा प्रसाद शर्मा ‘गुणशेखर’ ने कार्यक्रम को संबोधित किया।