दरभंगा: वन-वे ट्रैफिक का पालन और व्यवस्था में सुधार के लिए शहर में की गई माइकिंग
यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की पहल
शहर में यातायात की व्यवस्था में सुधार को लेकर दो दिनों से माइकिंग कर वाहन वालों, रिक्शा, ऑटो, ठेला आदि वालों को परिचालन के लिए सचेत किया जा रहा है। एनाउंसमेंट कर सुबह से ही यातायात के नए थानाध्यक्ष कुमार गौरव ने जाम की समस्या से निजात को लेकर शहरवासियों को जुर्माना की हिदायत और दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी देते निकल रहे हैं वहीं, आम लोगों से अपेक्षित सहयोग