कुंडम: तिलसानी के आगे तेज रफ्तार एक्टिवा सवार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारकर किया घायल, मामला दर्ज
कुंडम थानांतर्गत तिलसानी के आगे मंगलवार की शाम 7 बजे के करीब एक तेज रफ्तार एक्टिवा चालक ने आगे जा रहे बाइक सवार दो लोगो को टक्कर मारकर घायल कर दिया।जहा दोनो घायल रमेश यादव और अजय यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।घायलो ने बताया वह जबलपुर से भैसावाहि मजदूर कर अपने घर लौट रहे थे।तिलसानी के आगे हादसा हो गया।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।