यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल के तहत आज मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिक्रमगंज सहित अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। हड़ताल की मुख्य मांग '5-डे वर्क वीक' यानी हफ्ते में पांच दिन काम और दो दिन आराम की व्यवस्था लागू करना है।