चूरू: पूनियां कॉलोनी के नितिन थालोर ने भोपाल में शानदार प्रदर्शन करते हुए शूटिंग में किया नेशनल क्वालीफाई
Churu, Churu | Dec 26, 2025 चूरू जिले के खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है। यहां पूनियां कॉलोनी के नितिन थालोर ने शूटिंग के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए नेशनल स्तर पर अपना स्थान पक्का किया है। चूरू जिला स्टेडियम स्थित चिंकारा शूटिंग रेंज के प्रतिभाशाली खिलाड़ी नितिन थालोर पुत्र राकेश कुमार थालोर ने भोपाल में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।