भिवानी: HBSE ने सेकेंडरी नियमित और मुक्त विद्यालय वार्षिक परीक्षा का परिणाम किया घोषित, बोर्ड के अध्यक्ष ने दी जानकारी
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ० वी.पी. यादव ने आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा-2024 का परिणाम आज घोषित किया जा रहा है। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बाद दोपहर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकते है।