तरैया: टिकमपुर में पुराने विवाद में गोली मारकर एक की हत्या, एक घायल, पुलिस जांच कर रही है
Taraiya, Saran | Nov 15, 2024 तरैया के टिकमपुर में पूर्व के विवाद में शुक्रवार की रात्रि 1 बजें किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली किशोर के सिर को छेदती हुई उसके समीप मौजूद एक अन्य व्यक्ति के नाक में लग गई है. जिसका उपचार चल रहा है। मृतक तरैया के टिकमपुर निवासी राजेश मांझी के 16 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार मांझी और घायल टुल्लू मांझी उर्फ राजेश मांझी हैं