महनार: महनार बाजार में बिजली के तारों में आग लगने से अफरातफरी मची
नगर परिषद महनार के अंतर्गत महनार बाजार स्थित गंगा रोड में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब सड़क किनारे लगे बिजली के पोल पर लटके हाईटेंशन वायर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते तारों से चिंगारी और धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में तारों में आग पकड़ ली, जिसकी लपटें ऊपर तक उठने लगीं।आग से बिजली के तार पिघलकर नीचे गिरने लगे, जिससे इलाके में दहशत हुआ।