महनार: जन्दाहा–पटोरी मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, नशे में धुत ट्रक चालक की टक्कर से 6 वर्षीय मासूम की मौत
जन्दाहा–पटोरी मुख्य सड़क पर अब्दुल्ला चौक ओपी क्षेत्र के सरमस्तपुर दुर्गा मंदिर के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नशे में धुत एक तेज़ रफ्तार ट्रक चालक ने सड़क किनारे अपने दरवाजे पर खेल रही 6 वर्षीय मासूम बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान सरमस्तपुर पंचायत वार्ड संख्या 4 निवासी राहुल कुमार जायसवाल की पुत्री आरुषि